8:00 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली तहसील में अधिवक्ताओं से मुलाकात की और प्रथम वरीयता के लिए वोट मांगें

बिसौली। उत्तर प्रदेश बार कौंसिल की प्रत्याशी सदस्य बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश अधिवक्ता अक्शा अजीम ने बिसौली तहसील में अधिवक्ताओं से मुलाकात की और अपने लिए प्रथम वरीयता के लिए वोट मांगें। इस दौरान बिसौली तहसील के अधिवक्ताओं ने अक्शा अजीम का गर्म जोशी से स्वागत किया। चुनाव प्रचार के दौरान अक्शा अजीम ने अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया। उन्होंने अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए प्रचार सामग्री वितरित की। इस दौरान तहसील परिसर में अल्ताफ हुसैन, आशा शर्मा, तमन्ना अजीम, हृदेश शर्मा, गजेंद्र यादव, रंजीत यादव, आकाश ठाकुर, महेंद्र प्रताप, जितेंद्र यादव, अजब सिंह शिवा, वेद प्रकाश, रज़ा अब्बास, वीरेश यादव आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस