8:00 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

पौधों की नियमित देखभाल जरूरी – प्रशांत जैन

बिल्सी। अरिहंत वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक सोमवार को पदमांचल जैन मंदिर पर संस्थापक प्रशांत जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने एक-एक पौधारोपा और पूर्व में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सिंचाई पर जोर दिया गया। संस्थापक ने कहा कि पौधारोपण के बाद उनकी जिम्मेदारी से देखभाल न होने पर पौधे सूख जाते हैं और पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य अधूरा रह जाता है। समिति के संरक्षक विष्णु असावा ने पौधों को गर्मी व मौसम के प्रभाव से बचाने, नियमित पानी और उर्वरक-खाद देने पर बल दिया। डॉ. नीरज अग्निहोत्री ने घरों में रखे पौधों को पर्याप्त धूप और समय-समय पर पानी देने की सलाह दी। बैठक में संरक्षक मृगांक कुमार जैन, देव ठाकुर, अनुज शर्मा, अमन गिरी, राघव गुप्ता सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस