बिसौली। उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा ने गांव दबतोरी, संग्रामपुर एवं शाह सहाबर में चल रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ के कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सोमवार को एसडीएम राशि कृष्णा ने निरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वितरित किए जा रहे गणना प्रपत्र की जांच की, और अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गयी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नामांकित होने से वंचित न रहे एवं प्रत्येक परिवार तक गणना प्रपत्र की सुलभता सुनिश्चित की जाए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

