।
बदांयू 17 नवंबर।
बिसौली में एक सडक हादसा हुआ है, जहां एक बंदर को बचाने के प्रयास में बाइक फिसल गई, जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बिसौली-आसफपुर रोड पर ग्राम गहोरा के पास हुआ, जब रामपुर के कस्बा मिलक निवासी अजय रस्तोगी अपनी पत्नी कस्तूरी के साथ बाइक पर सवार होकर कासगंज से लौट रहे थे।
अजय रस्तोगी और उनकी पत्नी कस्तूरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बदायूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
हादसा बंदर को बचाने के प्रयास में बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने से हुआ
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस 108 को सूचना दी और घायलों को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

