।
बदांयू 17 नवंबर।
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में तालाब किनारे पशु अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया है। हिंदूवादी संगठन इसे गोवध बता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि ये अवशेष भैंस के कटरे के हैं।
पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और जांच की। पता चला कि पास के गांव करकटपुर के रहने वाले शीलू नामक व्यक्ति का कटरा मर गया था, जिसे तालाब किनारे गड्ढे में दबा दिया गया था। बारिश और जंगली जानवरों की हलचल से मिट्टी उखड़ गई और अवशेष ऊपर दिखाई देने लगे।
पुलिस सैंपलिंग रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मामले की पुष्टि की जा सके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

