बिसौली ( बदायूं ) – बदायूं जिले की तहसील बिसौली कस्बा स्थानीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर राकेश कुमार प्रजापति ने अपने निजी आवास प्रेम निवास ( प्रजापति निवास ) पर सभी क्षेत्रीय पत्रकारों को आमंत्रित कर प्रेस कांफ्रेंस बुलाई ,
जिसमें तहसील बिसौली क्षेत्र के सभी पत्रकार बंधु शामिल हुए।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता , कर्मठी एवं जुझारू नेता डॉक्टर राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि समाज वादी पार्टी ने जो सम्मान प्रजापति समाज को दिया वह सम्मान आज तक किसी भी राजनैतिक दल ने नहीं दिया ।
श्री प्रजापति ने हाल ही में हुए बिहार राज्य में विधान सभा चुनाव मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि एस आई आर के अंतर्गत बिहार राज्य में भाजपा पार्टी ने वोटरों को लुभाने के लिए धन का उपयोग किया गया जबकि चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के अमित शाह जैसे दिग्गज नेताओं की रैली में कुर्सियां खाली रह गईं थीं इसके विपरीत कांग्रेस के शीर्ष स्तरीय नेता राहुल गांधी की रैलियों में भारी जन समूह का सैलाव देखने को मिला जिसे देखकर किसी ने यह कल्पना तक नहीं की कि बिहार राज्य में चुनाव के परिणाम चौंकाने वाले होंगे ।
इस दौरान समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर राकेश कुमार प्रजापति ने एस आई आर व ई वी एम मशीन का पुरजोर विरोध किया
प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रजाति ने कहा कि किसानों की जन समस्या को नेता जी मुलायम सिंह ने हर संभव निराकरण किया जबकि आज भारतीय जनता पार्टी के शासन काल में किसान , मजदूर व बेरोजगार युवाओं को भारी महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है और किसान डी ए पी खाद लेने को लंबी कतार में सड़कों पर परेशान होता दिखाई दे रहा है ।
डॉक्टर राकेश कुमार प्रजापति ने मौजूदा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आज के दौर में देश भर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ।
प्रेस वार्ता समापन के अवसर पर समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर राजेश कुमार प्रजाति ने प्रेस वार्ता में मौजूद सभी मीडिया कर्मियों को सूक्ष्म जलपान करवाकर उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर हिंदुस्तान समाचार पत्र के स्थानीय संवाद दाता सचिन कुमार जौहरी , अमर उजाला से हृदेश कुमार तिवारी , बदायूं अमर प्रभात से मुनेंद्र कुमार शर्मा , विजय कुमार गौतम , विपिन यादव , बलभद्र सिंह , योगेंद्र कुमार , मोहम्मद इदरीश , आई एम खान , सचिन शर्मा , पुनीत कुमार शाक्य , दानवीर सिंह आदि मौजूद रहे ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

