बिसौली। मतदाता सूचियां के विशेष गहन पुनरीक्षण “एसआईआर” की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने रहड़िया, खुर्रमपुर भमोरी, बेहटरा, जुल्हेपुरा, मानपुर आदि गांव में एसआईआर के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से ना छूटे और कोई अपात्र व्यक्ति शामिल न हो। उन्होंने ग्रामीणों को विस्तार से बताया कि गणना प्रपत्र में मतदाता का नाम, एपिक संख्या, भाग संख्या, क्रम संख्या एवं विधानसभा क्षेत्र का नाम पहले से लिखा होगा। गणना प्रपत्र में जन्मतिथि, आधार संख्या, मोबाइल नंबर, माता-पिता का नाम व उनका एपिक नंबर, पति या पत्नी का नाम व एपिक नंबर भरना होगा। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने तकनीकी समस्याओं का समाधान करवाते हुए कार्यों की गुणवत्ता की भी समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित को स्पष्ट निर्देश दिए की कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

