7:48 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। संविलियन विद्यालय बंजरिया में बाल दिवस

बिसौली। संविलियन विद्यालय बंजरिया में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शिक्षकों ने बच्चों को उपहार एवं मिष्ठान वितरित किए।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ओम किशन पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। सरस्वती वंदना व स्वागत गीत, बाल गीत, शैक्षिक गीत आदि कार्यक्रम उपरान्त अतिथियों ने बच्चों को सम्मानित किया। ब्लाक प्रमुख आसफपुर ओम किशन ने बाल दिवस पर बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा मेरा वंजरिया स्कूल व बच्चों से विशेष लगाव है शीघ्र ही विद्यालय में जिन कार्यो की आवश्यकता है उन्हे कराया जायेगा। प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन मनोज कुमार सिंह ने बाल दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनोज सिंह, सुचिका, सरस्वती, सरोज, नेहा, शालिनी, माला देवी, गुडडो देवी, रूपवती, खिल्लो आदि स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस