10:02 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी के किड्स प्लेनेट प्ले स्कूल में बालदिवस की धूम- पहले दिन फेंसीड्रेस में सजें बच्चे

उझानी बदांयू 12 अक्टूबर।

नगर के किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर 3 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज पहले दिन फेंसीड्रेस प्रतियोगिता की धूम रही।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर संचालिका वंदना बब्बर ने की।

आज पहले दिन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। सभी नन्हे मुन्ने बच्चे तरह-तरह की वेशभूषा में आए आम , केला ,आलू ,गाजर ,फेसबुक, सोशल मीडिया ,बनकर आए फैंसी ड्रेस में सजें बच्चों ने मन मोह लिया।

संचालिका वंदना बब्बर ने बताया इस तरह के कार्यक्रम बच्चों की रचनात्मक और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को मंच पर बोलने तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है, उनकी झिझक भी खत्म होती है।


शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को 14 नवंबर के बारे में बताया उन्होंने कहा इस दिन पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म दिवस मनाते हैं वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे।

कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा देखने लायक थी क्लास नर्सरी मैं प्रथम स्थान पर अद्विक प्रताप सिंह, पराक्रम, तरूशी द्वितीय स्थान पर क्रीवा, आयशा, समर्थ, अनुष्का तृतीय स्थान पर गिनीशा, आनंदी ,वेदांश ने सांत्वना पुरस्कार पाया।


क्लास एलकेजी में प्रथम स्थान पर अथर्व शर्मा, पार्थ साहू, द्वितीय स्थान पर मिसकी वार्ष्णेय, रेयांश गुप्ता तृतीय स्थान पर हर्षवर्धन, यशस्वी ,सृष्टि रही सांत्वना पुरस्कार भाव्यांश, अद्विक प्रताप, दिव्यांशी, फायदा सीतांशी को दिया गया । क्लास यूकेजी में प्रथम स्थान पर आरव गुप्ता, आरजू, आन्वी जैन द्वितीय स्थान पर अमायरा, आयशा, प्रज्ञा, तेजस तृतीय स्थान पर सैय्यदा, इबरा, सिया, अद्विक रहे।सांत्वना पुरस्कार गिन्नी, मिस्टी ,रियांश जैन को दिया गया।

जिसमें आर्य मित्तल ,अली खान, जियान,अनाबिया नूर, समेश गोयल ,अयांश त्यागी ,जानवी अग्रवाल, एकांश ,विराज , देवांश सचदेवा आदि बच्चे शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस