बिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर शुक्रवार को दो दिवसीय मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें साढ़े पांच लाख रूपये की वसूली की गई।
विद्युत विभाग द्वारा आयोजित शिविर में सुबह से ही उपभोक्ता पहुंचने शुरू हो गए। इस दौरान उपभोक्ताओं की बिल संशोधन, खराब मीटर, नया मीटर लगवाने, बकाया बिलों का समाधान, नए कनेक्शन से जुड़ी समस्या, बिल जमा करने से संबंधित समस्या, लोड वृद्धि व घटाने समेत विभिन्न समस्याएं सुनी गई। इस दौरान उपखंड अधिकारी बिसौली अमित कुमार ने उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। वहीं कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि कैंप में 41 बिलों का निस्तारण किया गया, पांच उपभोक्ताओं के यहां खराब मीटर बदले गए, टीम द्वारा 61बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं उपभोक्ताओं से साढे पांच लाख रुपए की बकाया धनराशि की वसूली की गई। इस दौरान उपखंड अधिकारी आसफपुर सौरभ सैनी, जेई मो. मियां कुरैशी, दिलीप सिंह, थान सिंह, गौरव सक्सेना, उमेश, नवीन, मोहसिन, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

