5:24 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी बाइकों की आमने सामने की टक्कर में पिता पुत्री समेत 3 घायल

उझानी बदांयू 5 नवंबर।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वरसुआ निवासी 46 वर्षीय सुभाष बाइक द्वारा अपनी 17 वर्षीय पुत्री शीतल के साथ गांव से उझानी आ रहे थे कि तभी विपरीत दिशा से आ रहे हैदलपुर थाना बिल्सी निवासी बाइक सवार 24 वर्षीय लोकेश पुत्र अनोखे लाल ने सामने से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनों गम्भीर रूप से घायल हो गए।

राहीगरों की सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस कर्मियों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर आए जहाँ डॉक्टरों ने घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस