10:56 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

पुलिस चौकी के सामने कंपनी कार्यालय पर आयोजित विदाई समारोह में कंपनी कमांडर नरेश चंद्र शर्मा को अंग वस्त्र एवं बुक्के भेंट कर विदाई दी।

बिसौली। नगर की कस्बा पुलिस चौकी के सामने कंपनी कार्यालय पर आयोजित विदाई समारोह में कंपनी कमांडर नरेश चंद्र शर्मा को अंग वस्त्र एवं बुक्के भेंट कर विदाई दी। इस दौरान होमगार्ड जवानों ने अपने संबोधन में कहा कि श्री शर्मा का कार्यकाल सराहनीय रहा है। अब इनकी कमी हम सब जवानों को महसूस होगी। श्री शर्मा अपने कर्तव्य और आचरण के धनी व्यक्ति हैं। इस दौरान कंपनी के समस्त होमगार्ड ने कंपनी कमांडर नरेश चंद्र शर्मा को फूल मालाएं पहनाकर बैंड बाजों के साथ भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर सहायक कंपनी कमांडर राजीव कुमार, पीसी देवेंद्र कुमार शर्मा, पीसी बबलू शर्मा, पूर्व पीसी नेमचन्द्र, उपेंद्र मिश्रा, खुशीराम, मो. रफ़ी, हरीश चंद्र शर्मा, मोहकम सिंह, कमल सिंह, रतन सिंह, अरविंद कुमार, पवन कुमार, मुरारीलाल, गोपाल राम, किरन पाल, देवेंद्र कुमार, तोता राम, अनिल कुमार रस्तोगी अक्कू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस