10:13 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज पुलिस ने सरदार पटेल जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

वजीरगंज पुलिस ने सरदार पटेल जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया

वजीरगंज (बदायूं), संवाददाता।
शुक्रवार की सुबह वजीरगंज थाना परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ वजीरगंज थाना परिसर से शुरू होकर एम.एफ. हाईवे तक निकाली गई, जिसमें पुलिस कर्मियों के साथ समाजसेवी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं स्कूली छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल देश की एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान, जयपाल दिवाकर (सदस्य जिला पंचायत), दीपेश जी, भाजपा नेता अनुज सक्सेना, नरेश गुर्जर, उपेंद्र कुमार मौर्य, अनिल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई तथा सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गये

विज्ञापन एक्सप्रेस