10:13 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दिलाई शपथ

उघैती -सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और देश की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।और रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया इसके साथ-साथ राष्ट्रीय एकता के लिये छात्र-छात्राओं ने मानव श्रंखला भी बनाई।

प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने सैकड़ो रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत की एकता को सशक्त किया, इसलिए उन्हें सही मायनों में “भारत का लौह पुरुष” कहा जाता है। उन्होंने छात्रों से सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और देश की एकता, अखंडता और प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत मे रन फॉर यूनिटी के विजेता विद्यार्थियो पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर कालेज के शिक्षक नीरज चौहान,विपलव भारती,रामौतार मौर्य, अश्वनी शर्मा,अनमोल उपाध्याय आदि उपस्थित रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस