5:42 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हेंडबाॅल मैच में ग्रीन हाउस बना विजेता

उझानी बदायूं 31 अक्टूबर।

आज एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में अंतरसदनीय जूनियर गर्ल्स हैन्ड बॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के चारों सदनों रूबी सदन, सफायर सदन, इमराल्ड सदन तथा टोपाज सदन के प्रतियोगियों भाग लिया। मैच के दौरान चारों सदनों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतियोगिता का प्रदर्शन किया।
पहला मैच रूबी सदन (रैड हाउस) व टोपाज सदन (यलो हाउस) के मध्य हुआ, जिसमें टोपाज सदन (यलो हाउस) 4-7 से जीता।

दूसरा मैच सैफायर सदन (ब्लू हाउस) तथा इमरायल्ड सदन (ग्रीन हाउस) के मध्य हुआ जिसमें इमरायल्ड सदन (ग्रीन हाउस) ने 0-12 जीत हासिल की।
फाइनल मैच इमरायल्ड सदन (ग्रीन हाउस) कैप्टन परिधी साहू तथा टोपाज सदन (यलो हाउस) कैप्टन आराध्या चौधरी के मध्य हुआ, जिसमें इमरायल्ड सदन (ग्रीन हाउस) ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए, मैच को 11-0 से जीता। सभी सदनों के खिलाड़ियां ने उत्कर्ष प्रदर्शन किया। यह लवलीश साह के निर्देशन, सहयोग व प्रशिक्षण का ही परिणाम है। विद्यालय के प्रबंधतंत्र नीलांशु अग्रवाल ने विजयी टीम के कैप्टन परिधी साहू एवं अन्य खिलाड़ियों को ट्राफी, मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया तथा रनरअप टीम के कैप्टन आराध्या चौधरी एवं अन्य खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने ट्राफी, मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया व खेल प्रशिक्षक चाँद मुहम्मद, नकी अहमद सैफी व रश्मि सिंह ने विजयी टीम को बधाई दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस