8:17 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। कोतवाली पुलिस द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस ” Run for Unity कार्यक्रम का आयोजन

बिसौली। कोतवाली पुलिस द्वारा सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर “राष्ट्रीय एकता दिवस ” Run for Unity कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार , प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह व थाना बिसौली के समस्त अधि0 व कर्म0गण, दुर्गेश वार्ष्णेय जिला उपाध्यक्ष बीजेपी, कृष्ण अवतार अध्यक्ष व्यापार मण्डल बिसौली, एड0 अनूप शर्मा अध्यक्ष बार एसोसिएशन बिसौली, नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद बिसौली, कृष्णा गुप्ता अध्यक्ष महिला मोर्चा व बी0जे0पी0 के नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता व समस्त मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार, रीतेश कुमार व अन्य सम्मानित व्यक्तिगण, एसडीबी स्कूल , सरस्वती विद्या मन्दिर स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षकगण तथा आर0टी0सी0 बदायूँ से आये रिक्रूट आरक्षीगण तथा थाना क्षेत्र के सम्मानित पत्रबंधु व सम्भ्रान्त व्यक्ति ने कोतवाली बिसौली से इस्लमानगर चौराहा स्थित रामलीला ग्राउंड तक रेस / रैली में सम्मिलित रहें जहां पर रास्ते में जनता के व्यक्तियों द्वारा फूलों से स्वागत भी किया गया । रेस / रैल के समापन के उपरान्त सभी लोगो के लिए नाश्ते का भी प्रबन्ध किया गया था । यह दौड़ एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त करने का प्रतीक है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस