5:25 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी ‘ रनफाॅर यूनिटी ‘ में एक साथ दौडे नेता, पुलिस कर्मी व छात्र छात्राएं

उझानी बदांयू 31 अक्टूबर।

उझानी में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राएं और पुलिसकर्मी एक साथ दौड़े। यह आयोजन कोतवाली परिसर से सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देना था।

इस दौरान पुलिस कर्मियों संग नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ समाजसेवी, नेताओं के साथ स्कूल कालेज के छात्र छात्राएं भी शामिल रही।प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “राष्ट्र की एकता हमारी पहचान” जैसे नारे लगाकर लोगों में देशभक्ति और लौह पुरुष सरदार पटेल के प्रति सम्मान की भावना जगाई।


‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से लोगों को एकजुट करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने का प्रयास किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है और कहा है कि यह आयोजन युवाओं को सरदार पटेल के जीवन और उनके योगदान से प्रेरित करने का अवसर है।

इन आयोजनों के माध्यम से लोगों में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस