1:41 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

रोडवेज बस ट्रक भिड़ंत- लापरवाही से ट्रक चलाने में चालक पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 30 अक्टूबर।

बीते दिवस कछला में आगरा डिपो की रोडवेज बस व ट्रक की भिड़ंत में ट्रक चालक द्वारा लापरवाही से ट्रक चलाने में चालक के खिलाफ आईटीबीपी के मृतक जवान के बेटे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ज्ञात रहे कि 28 अक्टूबर की रात 12 बजे आगरा डिपो की बस की एक ट्रक संख्या आरजे 11 जीबी 2368 के चालक द्वारा लापरवाही से ट्रक बस से आगे निकाल कर ब्रेक लगाने से बस ट्रक में घुस गई, पीछे से बस में भी एक कार टकरा गई ।
बस में सवार मैनपुरी जनपद के थाना घिरोर के गांव गोधना निवासी आईटीबीपी के जवान धर्मेन्द्र कुमार जो चंपावत अल्मोड़ा जा रहे थे व बस चालक आगरा के हाकिम सिंह की मौत हो गई वहीं 25 सवारियों के भी चोटें आई।

मृतक धर्मेन्द्र कुमार के पुत्र हिमांशु कुमार ने कोतवाली में ट्रक नंबर के आधार पर चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने जांच सबइंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस