9:15 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – जायंट्स ग्रुप की यूनिट कॉन्फ्रेंस संपन्न

जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन – 5 की यूनिट – 16 की यूनिट कॉन्फ्रेंस नगर के एम जी ग्रीन रिसॉर्ट में आयोजित की गई । इस कांफ्रेंस में यूनिट 16 के अंतर्गत आने वाले ग्रुप जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स, जायंट्स ग्रुप बिसौली सिटी, जायंट्स ग्रुप बिसौली महिला समृद्धि एवं जायंट्स ग्रुप बिसौली रॉयल्स को वर्ष पर्यंत किए गए सामाजिक कार्यों के आधार पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय द्वारा पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि फेडरेशन 5 अध्यक्ष डॉक्टर उमेश अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया । इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि फेडरेशन सेक्रेटरी लव कुमार आर्य, बहजोई फ्रेंड्स के राहुल वार्ष्णेय को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया । बेस्ट प्रेसिडेंट का पुरस्कार अंजलि अग्रवाल एवं साहू सावेंद्र को, बेस्ट सचिव का पुरस्कार आंचल वार्ष्णेय को, बेस्ट प्रोजेक्ट का पुरस्कार महिला समृद्धि तथा बिसौली स्टार्स को, बेस्ट जॉइंट्स सप्ताह का पुरस्कार बिसौली स्टार्स, बिसौली सिटी, महिला समृद्धि तथा बिसौली रॉयल्स ग्रुप को, बेस्ट ब्लड डोनेशन कैंप का पुरस्कार महिला समृद्धि को यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय द्वारा प्रदान किया गया। कॉन्फ्रेंस का संचालन नितिन गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंजलि अग्रवाल, आंचल वार्ष्णेय, ऋतु साहनी, पिंकी गुप्ता, साहू सावेंद्र ,नितिन गुप्ता, शिविन अग्रवाल, हर्ष रस्तोगी, मोहित वार्ष्णेय, अभिनव अग्रवाल, प्रशांत गर्ग, सुचित अग्रवाल, राहुल वार्ष्णेय, डॉ गौरव वार्ष्णेय, आदि सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस