9:27 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

बिसौली। बृहस्पतिवार को भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भगवान की पूजा अर्चना की और अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनके सुख समृद्धि तथा लंबी आयु की कामना की। इस दौरान बहनों ने भाइयों की आरती उतारी और उन्हें अपने हाथों से बने पकवान व मिठाइयां खिलाई। परंपरा के अनुसार भाई भी बहनों को उपहार देते हैं और जीवन भर उनकी रक्षा का वचन देते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस