11:51 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी के हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने रेलवे स्टेशन पर की स्वच्छता पेंटिंग


उझानी बदांयू 16 अक्टूबर।

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक विशेष ‘‘स्वच्छता पखवाड़ा-2025‘‘ मनाया गया। पखवाड़ा के दौरान उझानी रेलवे स्टेशन पर हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा स्वच्छता से संबंधित दीवालों पर सुन्दर पेंटिंग एवं कला का प्रदर्शन कर जनमानस के बीच स्वच्छता का संदेश दिया गया।

बरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रवंधक संजीव शर्मा ने बताया कि उनकी इस कला प्रदर्शन को देखकर रेल कर्मचारियों एवं यात्रियों ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन करते हुए उनका खूब मनोबल बढ़ाया।

विज्ञापन एक्सप्रेस