।
उझानी बदांयू 16 अक्टूबर।
बीते दिवस मिशन शक्ति के तहत् बसोमा स्थित रजत विद्या मंदिर विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा आकांक्षा एक दिन की उझानी कोतवाली की प्रभारी इंस्पेक्टर बनी।
इंस्पेक्टर नीरज मलिक , एसएसआई शिवकुमार मलिक, सबइंस्पेक्टर भारती सिंह ने आकांक्षा को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत भी कराया।
आकांक्षा के सामने कुछ फरियादी भी पहुंचे जिनकी बात सुनकर आकांक्षा ने इंस्पेक्टर नीरज मलिक को अवगत कराया।
इस मौके पर महिला कांस्टेबल रिचा यादव भी आकांक्षा की सहायता को मौजूद रही।
विद्यालय की तरफ प्रवंधक शिवकुमार गुप्ता,निदेशक इंजीनियर रजत गुप्ता,उप प्रधानाचार्या पल्लवी गुप्ता, पूनम शाक्य मौजूद रही।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
