उझानी बदांयू 8 अक्टूबर।
बीती रात नगर के पंडित भगवान दास पैलेस में आयोजित व्यापारियों के जीएसटी बचत उत्सव में बिल्सी से आऐ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल सहित विधायक हरीश शाक्य को मोदी सरकार की जीएसटी पर छूट देने पर फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया गया। व मोदी सरकार के दूरदर्शी निर्णय को एक अच्छा कदम बताते हुए जय-जय मोदी सरकार के जयकारे लगाए गये।
बिल्सी से आऐ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुधीर सोमानी, जिला महामंत्री लोकेश बावू वार्ष्णेय,दीपक चौहान, अमित वार्ष्णेय, सुरेश चंद्र गुप्ता,सुवीन माहेश्वरी, मनोज कुमार व आदित्य माहेश्वरी ने 21 किलो से बने फूलों के हार से केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, विमल कृष्ण अग्रवाल हरीश शाक्य को मोदी सरकार को व्यापार मंडल की ओर से धन्यवाद देते हुए स्वागत किया।


इस मौके पर बोलते हुए जिला महामंत्री लोकेश बाबू वार्ष्णेय ने कहा कि जीएसटी की स्लेव में बदलाव कर मोदी सरकार ने छोटे व्यापारियों को बचाने का काम किया है। इस बदलाव से व्यापारियों में एक नई उर्जा का संचार हुआ है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
