7:35 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

जीएसटी कटौती से देश का प्रत्येक नागरिक होगा सशक्त-बीएल वर्मा

पंडित भगवान दास पैलेस में हुआ जीएसटी बचत उत्सव।

उझानी बदांयू 8 अक्टूबर।

नगर के भगवान दास पैलेस में व्यापारी भाजपा प्रकोष्ठ की ओर से व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जीएसटी बचत के फायदे गिनाए गये।

मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बताया कि जीएसटी कटौती से देश का प्रत्येक नागरिक सशक्त होगा। जीएसटी सुधार के फैसले के साथ प्रधानमंत्री मोदी के मॉडल सबका साथ सबका विकास की गूंज श्रीनगर से कन्याकुमारी तक सुनाई दे रही है।

पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी काउंसिल के इस फैसले का देश की जनता स्वागत कर रही है तथा जश्न मना रही है। अब जीएसटी केवल पांच प्रतिशत या 18 प्रतिशत रह गया है। यह फैसला लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के लिए अच्छा साबित होगा।

विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि मोदी सरकार ने जीएसटी कटौती कर हर चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

कार्यक्रम में सीए अश्विनी गोयल ने जीएसटी में व्यापारियों को आ रही दिक्कतों के समाधान के रास्ते बताऐ।
इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, राजकुमार बंसल,रतन कुमार जिंदल,लोकेश वार्ष्णेय, किशनचंद्र शर्मा, आलोक अग्रवाल, पंकज वार्ष्णेय, गिरीश पाल सिसोदिया, रेनू सिंह,विवैक राष्ट्रवादी, अनुज माहेश्वरी, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,डाॅ आलोक गुप्ता, कमलेश वार्ष्णेय, संदीप सक्सेना, राहुल शंखधार,पवन वार्ष्णेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

राजेश वार्ष्णेय एमके


विज्ञापन एक्सप्रेस