5:58 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली – मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन की प्रिंसिपल बनी ग्यारहवीं की छात्रा आध्या मिश्रा!

मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन की प्रिंसिपल बनी ग्यारहवीं की छात्रा आध्या मिश्रा! विद्यालय के दैनिक कार्यों को समझा।

बिसौली क्षेत्र में स्थित राम शरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत मंगलवार को कक्षा 11 की छात्रा आध्या मिश्रा को एक दिन के सांकेतिक प्रधानाचार्य पद का दायित्व दिया गया। आध्या मिश्रा ने विद्यालय की प्रार्थना से लेकर अंतिम वादन तक प्रधानाचार्य की भूमिका बखूबी निभाई। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने शिक्षकों एंव छात्र-छात्राओं की समस्याएं सुनी और उनके निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण भी किया।
प्रभारी प्रधानाचार्य रामाधार शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाना है। प्रधानाचार्य ने छात्रा आध्या मिश्रा को एक दिन का प्रधानाचार्य बनने पर बधाई दी। छात्रा आध्या मिश्रा ने कहा कि किसी पद पर बैठने के बाद ही जिम्मेदारी का एहसास होता है। और जिम्मेदारी निभाने के लिए तमाम तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है।
इस अवसर पर सुधाकर शर्मा,हरदीप सिंह,मनोज कुमार,विपिन शर्मा,प्रकाशवीर शर्मा,राकेश कुमार शर्मा,रऊफ अहमद,आनंद सिंह,कामेन्द्र सिंह,विनोद कुमार,विषवेश पाठक,रेनू,शिवानी,
साक्षी,अमित पाराशरी,आशीष आदि विद्यालय के अध्यापक, स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस