1:09 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

एस्सल दशहरा सेलिब्रेशन- रामलीला मंचन कर फूंका रावण का पुतला

उझानी बदांयू 29 सितंबर।

आज एस्सल ओडियन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों में ऊर्जा का संचार करने के लिए दशहरा पर्व का त्योहार अत्यंत हर्ष उल्लास और उमंग के साथ विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया गया I

विद्यार्थियों को भगवान श्रीराम की लीलाओं का, मंचन के माध्यम से ज्ञानार्जन कराया गया I जिसमें भगवान श्रीराम के स्वरूप में आरव कश्यप और सीता के स्वरूप में अक्षिता गुप्ता ने रोल प्ले किया, लक्ष्मण का रोल तनिष्क शर्मा , रावण का रोल प्रणव यादव और रावण की सेना में आदित्य, दीपक, आयुष, अयांश, वीर और पार्थ ने विभिन्न किरदारों को बखूबी निभाया I

विद्यालय के विद्यार्थियों ने रामायण के पात्रों का मंचन करते हुए सीता-हरण, रावण वध का सजीव मंचन किया I इस अवसर पर आज के मुख्य अतिथि सिद्दार्थ जैन समाज सेवी व स्टील आयरन के प्रतिष्ठित व्यापारी रहे, मुख्य अतिथि ने भगवान श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी और कहा कि दशहरा त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है I

सोम्या मित्तल और मानवी कश्यप ने रामायण के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी, विद्यालय में राममय माहौल बनाने हेतु समस्त व्यवस्थाओं का संचालन किया I मंच संचालन विद्यालय की छात्रा सोम्या मित्तल और मानवी कश्यप ने किया I इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर ने विद्यार्थियों को सुरक्षा का ध्यान रखते हुए विद्यार्थियों को अपने अंदर की बुराइयों को नष्ट करने एवं अच्छाइयों को ग्रहण करने का संदेश दिया I इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस