1:08 am Monday , 3 August 2026
BREAKING NEWS

उझानी- इलाके को लेकर जान-माल का खतरा बताते हुए सना किन्नर ने पुलिस को दिया शिकायती पत्र

उझानी बदांयू 29 सितंबर।

नगर के बहादुर गंज निवासी सना किन्नर शिष्या हाजी नूरी ने कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर एक दूसरे किन्नर गुट पर इलाके को लेकर जान-माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

सना किन्नर द्वारा दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि दूसरा शक्को किन्नर गुट अपने दो तीन साथियों संग उसके नेग के इलाके पर कब्जा करना चाहता है। कई बार झगड़ा हो चुका है। आऐ दिन शिकायत करते रहते हैं।

सना किन्नर ने कहा कि आरोपियों से मेरी जान का खतरा है भविष्य में कोई अनहोनी हो तो आरोपी ही जिम्मेदार होंगे। पुलिस शिकायती पत्र के आधार पर जांच में लग गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस