4:34 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत विकास क्षेत्र बिसौली के संविलित विद्यालय सुजानपुर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन
जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत विकास क्षेत्र बिसौली के संविलित विद्यालय सुजानपुर में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। बिसौली के दिनेश मधु आई हॉस्पिटल के वरिष्ठ नेत्र परीक्षक डॉ अनुज वार्ष्णेय की टीम ने विद्यालय के उपस्थित 155 छात्र छात्राओं एवं 45 ग्रामीणवासियों का नेत्र परीक्षण किया। नेत्र रोगियों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं तथा निःशुल्क चश्मों के लिए पंजीकरण भी किया गया। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स द्वारा डॉ अनुज वार्ष्णेय को सामाजिक सेवा हेतु सम्मानित किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने नेत्र परीक्षण टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया। नेत्र चिकित्सक डॉ अनुज वार्ष्णेय ने जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने विद्यालय के भौतिक परिवेश की भी सराहना की। जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स के अध्यक्ष साहू सावेंद्र ने ग्रुप द्वारा किए जा रहे समाजसेवा के कार्यों के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर डॉ अनुज वार्ष्णेय, यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, संरक्षक प्रवीण अग्रवाल, सचिव हर्ष रस्तोगी, कोषाध्यक्ष शिविन अग्रवाल, नितिन गुप्ता, निशांत गोयल, जितेंद्र वार्ष्णेय, मयंक अग्रवाल, रविन्द्र मोहन अग्रवाल, राजू साहनी, सौरभ गुप्ता , डॉ गुंजन वार्ष्णेय, विवेक अग्रवाल, शशांक भिल्ला, मनोज यादव, मोहित वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, दीपक वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, मुकेश यादव, विकास गुप्ता, अनमोल गर्ग, अमित अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल,अमित बाबू, संदीप गुप्ता आदि का सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, नीलम सक्सेना, साहू सावेंद्र गुप्ता, सुरजेश शर्मा, तेजेन्द्र पाल, छत्रपाल, सूर्यभान सिंह, सुषमा रानी, रजनेश, विष्णु आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस