5:31 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

आईरा के निःशुल्क कैम्प का विसौली कोतवाल तथा मंडल अध्यक्ष ने किया शुभारम्भ

आईरा के निःशुल्क नेत्र जांच शिविर कैम्प का विसौली कोतवाल तथा मंडल अध्यक्ष ने फीता काटकर शुभारम्भ किया

नर सेवा ही नारायण सेवा है – विसौली कोतवाल हरेन्द्र सिंह

विसौली – बिसौली तहसील ने अंतर्गत गांव जलालपुर में ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) ने निःशुल्क नेत्र शिविर कैंप का आयोजन किया।
शिविर का उद्घाटन बिसौली कोतवाल श्री हरेंद्र सिंह तथा भाजपा ग्रामीण मंडल विसौली सुनील सिह ने फीता काटकर किया। आईरा संगठन के तहसील अध्यक्ष राहूल गुप्ता उपाध्यक्ष जतिन ठाकुर ने कोतवाल हरेंद्र सिंह का तथा मंडल अध्यक्ष ठा सुनील सिंह का फूल माला व पटका पहनाकर स्वागत किया मुख्य अतिथि विसौली कोतवाल हरेन्द्र सिह ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है ऐसे शिविरो से गरीवी की सेवा करने का मौका मिलता है गरीव जरूरत मंदो की सेवा करना ही समाज सेवा है मंडल अध्यक्ष ठा सुनील सिह ने कहा कि आईरा द्वारा दूर दराज क्षेत्र मे आखो की जांच तथा दवा का शिविर लगाकर वहुत ही सराहनीय काम किया है समाज सेवा करने से गरीवो की मदद करने से सुख की प्राप्ति होती है आईरा जिला अध्यक्ष ठाकुर वेदपाल सिंह ने कहा कि हमारा हमारा संगठन पत्रकारों के साथ-साथ आम जनता को लाभान्वित करने के लिए कार्य करता है उसी क्रम में आज हमने गांव जलालपुर में निशुल्क नेत्र शिविर लगाया है और ऐसे ही बिसौली तहसील के अन्य गांव में भी लगाएंगे, जिससे आम जनता को फायदा पहुंचेगा, हमारे संगठन के सक्रिय तहसील अध्यक्ष राहुल गुप्ता ने यह पहल शुरू की है हम सब मिलकर इसको आगे भी करेंगे। शिविर मे करीव 80 रोगियो की आखो को चेक कर दवा दी गयी तथा सावधानी वर्तने की सलाह दी गयी ।
कार्यक्रम में डा दिलीप वाष्णेय डायरेक्टर वाला जी आई केयर सेंटर वजीरगंज विसौली डा सौरभ मिश्रा कोतवाल हरेन्द्र सिह मंडल अध्यक्ष विसौली ठा सुनील सिह समाजसेवी अभी शर्मा आईरा जिला अध्यक्ष ठाकुर वेदपाल सिंह,बिसौली तहसील राहुल गुप्ता, जतिन ठाकुर,राहुल शाक्य, ज्ञान सिंह यादव , धीरेश सिह रंजीत सिह भोजपाल सिंह,ठाकुर सुनील सिंह, सत्यभान सिंह,श्री पाल सिंह,मुख्तयार सिंह,सुधीर शर्मा,राजकपूर शर्मा,इंद्रपाल यादव,श्याम सिंह यादव,पुष्पेंद्र सिंह,धीरपाल यादव,ख्यालीराम यादव,बनवारी लाल यादव,महिलाल मौर्य,इंदल मौर्य तथा डाक्टरो का स्टाफ मैजूद रहा


विज्ञापन एक्सप्रेस