8:16 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

नए आधारकार्ड बनवाने और संशोधन करने के लिए लग रही है लंबी-लंबी लाइने

वजीरगंज बदायूं
कस्बे की पोस्ट ऑफिस पर नए आधार कार्ड बनवाने एवं आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए स्कूली बच्चों सहित महिलाएं पुरुषों की लंबी-लंबी लाइने देखने को मिल रही है सुबह 4:00 से ही स्कूली बच्चों एवं उनके अभिभावक एवं अन्य लोग भी अपने अपने आधार कार्ड बनवाने एवं आधार कार्ड में संशोधन करने के लिए पोस्ट ऑफिस पर आ पहुंचते हैं और जबकि पोस्ट ऑफिस अपने निर्धारित समय 9 बजे के बाद खुलता है भूखे प्यासे स्कूली बच्चे सुबह से लेकर शाम तक लाइनों में बैठे रहते हैं और अपना नंबर ना आने के बाद लोग मायूस होकर वापस कर लौट जाते हैं और अगले दिन फिर सुबह से अपने नंबर आने की प्रतीक्षा करते हुए दिखाई दे रहे हैं

विज्ञापन एक्सप्रेस