मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिये जनपद की कबड्डी टीमों का हुआ चयन
उघैती-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में हुई माध्यमिक विद्यालयों की कबड्डी प्रतियोगिता में मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिये जनपद की अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 में खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनकर्ता अजय पटेल जिला क्रीड़ा सचिव व सह सचिव ओमवीर यादव ने टीमों के बीच मैच कराकर चयन प्रक्रिया पूरी की गई. जिसमें अंडर-14 बालक वर्ग में रमन,सौरभ,विवेक,रोहित पाल,आकाश शाक्य,वंश,रोहित,गजेंद्र,रोहित,निहाल गुप्ता,सूरज,प्रदीप कुमार व आरके लक्ष्य चयनित किए गए हैं। वही अंडर-17 बालक वर्ग में शिवा,प्रशांत शाक्य,सतेंद्र,अतुल कुमार,सुमित यादव,दिव्यांश,अभिषेक,
दीपक,केशव कुमार,अभिषेक कुमार,मोहम्मद जुनैद,पंकज शाक्य व रौनक शाक्य का चयन किया गया वही अंडर 19 बालक बर्ग में सुधीर सिंह, प्रियांशु सिंह,सोमन्द्र,आकाश पाल,अरुण बाल्मीकि,राहुल,कृष्णा,सत्यम,प्रयांश बाबू,हार्दिक सिंह,जतिन शाक्य व राहुल चुने गए। चयनित टीमें कोच अजय पटेल,ओमवीर सिंह यादव टीम इंचार्ज रामौतार मौर्य व नीरज चौहान के नेतृत्व में मंडलीय प्रतियोगिता के लिए 26 सितंबर को बरेली खेलने जाएंगी।कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

