12:22 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अधिकारियों की अनदेखी से बीएसएनएल नेटवर्क ठप,भाजपा नेता ने की शिकायत

उझानी बदांयू 23 सितंबर।

बसौमा मंडल के भाजपा नेता इंजी रजत गुप्ता ने अधिकारियों की अनदेखी से बीएसएनएल नेटवर्क ठप्प होंने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है।

रजत गुप्ता का कहना है कि उझानी क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवाएं पूरी तरह से ठप हैं। सर्वर डाउन होने के कारण सरकारी बैंक शाखाएं, जनसेवा केंद्र और कस्टमर न तो कॉल कर पा रहे हैं और न ही इंटरनेट का उपयोग कर पा रहे हैं।

यह समस्या पिछले 2 महीने से बनी हुई है और नेटवर्क फेल मिलने पर लोगों के दैनिक कार्यों पर बहुत अधिक प्रभाव डाल रही है।

बीएसएनएल उझानी के अधिकारी AGM नवनीत सिंह चौहान और SDO उझानी इंचार्ज रोहताश अपने कर्तव्यों का सही से पालन नहीं कर रहे हैं। इससे उझानी के बीएसएनएल कस्टमर के कामकाज पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ रहा है ।

दर्जनों कस्टमर ने कई बार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वहां से भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
अधिकारियों ने हर बार कस्टमर को 1-2 दिन का समय दिया, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

उन्होंने उच्चाधिकारियों को प्रेषित पत्र में लिखा है कि आपसे अनुरोध करता हूं कि इस मामले में जांच करें और उचित कार्रवाई करें। उझानी के बीएसएनएल कस्टमर को जल्द से जल्द राहत प्रदान करना

विज्ञापन एक्सप्रेस