12:22 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

24 सितम्बर को प्रधान डाकघर में होगी रद्दी व अनुपयोगी सामान की नीलामी

बदायूँ 23 सितम्बर। डाकघर अधीक्षक बदायूँ ने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए बताया कि दिनांक 24 सितम्बर 2025 दिन बुधवार को प्रातः 11ः00 बजे से प्रधान डाकघर बदायूँ में रद्दी एवं अन्य अनुपयोगी सामान की खुली नीलामी नामित अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए सहायक डाकघर अधीक्षक बदायूँ अतुल कुमार को अध्यक्ष व पोस्ट मास्टर प्रधान डाकघर बदायूँ तथा लेखाकार प्रधान डाकघर बदायूँ को सदस्य नामित किया गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस