उघैती बदायूं।।सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राओं को पुलिस स्टेशन उघैती की पुलिस ने छात्राओं को सशक्त बनाने के लिए ‘मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीमों द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को महिला अपराधों से बचाव तथा हेल्पलाइन सेवाओं के संबंध में जागरूक किया महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
छात्राओं को मिशन शक्ति की जानकारी देते महिला कांस्टेबल अंजली सिंह ने
छात्राओं को अनजान लोगों से बातचीत न करने की सलाह दी गई। उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर और सीयूजी नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में मदद प्राप्त कर सकें।अभियान के दौरान छात्राओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में भी समझाया गया। इस अवसर कार्यक्रम अधिकारी अनमोल उपाध्याय व कालेज के शिक्षक नीरज चौहान ,विपलव भारती भी उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

