वजीरगंज बदायूं
नवरात्रि के आज पहले दिन जहां भक्तों ने अपने घरों में कलश स्थापित कर मां शैलपुत्री का पूजन किया वही मंदिरों में भक्तों ने माता रानी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया शैलराज हिमालय की पुत्री होने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा गया है मां शैलपुत्री हाथ में त्रिशूल और हाथ में कमल का पुष्प लिए हुए हैं इनका वाहन वृषभ है भक्तों में मां शैलपुत्री का महत्व और आराधना विशेष रूप से है इनकी पूजा से परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है इनकी पूजा से मानसिक तनाव दूर होता है मां शैलपुत्री का पूजन करने से मूलाधार चक्र जागृत होता है मां शैलपुत्री का पूजन करने से जीवन में स्थिरता और रिश्तो में मजबूती आती है जिससे परिवार में सौहार्द एवं प्रेम बढ़ता है साधक इस दिन केसरिया वस्त्र पहनते हैं मनोविकारों से बचने के लिए मां को सफेद कनेर का फूल चढ़ाते हैं कस्बे के प्रसिद्ध शक्तिपीठ स्थल मंगला माता मंदिर पर सुबह से ही माता रानी की पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी भक्तों ने माता रानी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

