6:20 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली: जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स ने गायत्री शक्ति पीठ को भेंट की कुर्सियां

बिसौली: जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स ने सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती पर नगर के बिल्सी रोड स्थित गायत्री शक्ति पीठ को 10 कुर्सियां भेंट की। शक्ति पीठ ट्रस्ट ने ग्रुप के इस नेक कार्य हेतु आभार व्यक्त किया। ग्रुप के अध्यक्ष साहू सावेंद्र ने कहा कि ग्रुप हमेशा से सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, संरक्षक प्रवीण अग्रवाल नादान, अध्यक्ष साहू सावेंद्र, नितिन गुप्ता, विकास गुप्ता, अमित बाबू, जितेंद्र वार्ष्णेय टिंकू, विनीत वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस