।
उझानी बदांयू 9 सितंबर।
आज जैन समाज के दशलक्षण धर्म पूजा के बाद श्री महावीर स्वामी जी की रथ यात्रा जैन मन्दिर से बडे ही धूमधाम के साथ प्रारंभ हुई। जगह जगह धर्मप्रेमियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

जैन धर्म के दशलक्षण पर्व के दसों धर्म उत्तम क्षमा , मार्दव , आर्जव,शौंच, सत्य, संयम, तप, त्याग, अकिंचन और ब्रह्मचर्य की पूजा अर्चना पंचमी तिथि से अनन्त चतुर्दशी तक बहुत ही उल्लास और आनन्द से की गई।

मथुरा से आए पुजारियों द्वारा भक्ति भाव से पूजा संपन्न कराई गई।
कल मंदिर जी में क्षमावाणी पर्व धूम धाम से मनाया गया, इस दिन बीते साल में जाने अनजाने हुई गलतियों की क्षमा याचना मिच्छामि दुखडम द्वारा की गई।

आज रथ यात्रा के अवसर पर
श्रीजी के रथ पर बैठने का सौभाग्य सौधर्म इंद्र के रूप में दीपक जैन, कुबेर इंद्र की बोली का सौभाग्य शशांक जैन, एवं रथ सारथी बनने का सोभाग्य तुषार जैन, संजीव जैन, अजय जैन को प्राप्त हुआ। भगवान के सेवक इंद्र अयांश, आर्जव, परिणय, सम्यक आदि रहे।
श्रृद्धालुओं ने नगर के बाजारों में जगह जगह रथ यात्रा मार्ग में जलपान वितरित हुआ। बैंड, नगाड़ों के साथ रथ यात्रा धूम धाम से निकाली गई। सुंदर सुंदर झांकियां ने रथ यात्रा की शोभा बढ़ाई।
तत्पश्चात् जैन संत भवन में भोजन प्रसाद की व्यवस्था समस्त समाज की हुई।

रथ यात्रा में पालिकाध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा सचिन अग्रवाल, विवेक उपाध्याय सहित बहुत से गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए। बदायूं एवं बिल्सी जैन समाज के अध्यक्ष संजय जैन, मृगांक जैन, मनीष जैन, अनिल जैन सोनी सहित सभी साधर्मी बंधुओं ने परिवार सहित रथ यात्रा में सम्मिलित होकर रथ यात्रा की शोभा बढ़ाई।
रथ यात्रा में अध्यक्ष अनूप जैन, रजनी जैन महिला मंडल अध्यक्ष, जयदीप जैन ,अभिषेक जैन, अशोक जैन, प्रदीप जैन, अरुण जैन, मनोज जैन, कुलदीप जैन, पवन जैन, पम्मो जैन, पारस जैन, आकाश जैन,निखिल जैन, बॉबी जैन, विनीत जैन, पिंकुल जैन,सतीश जैन, संचित, अंकित, संगीता जैन, मनका जैन,प्रतिज्ञा, प्राची, अनामिका, बीनू, प्रतिभा, मोनिका, सीमा, रुचि, कृति आदि मोजूद रहे।









badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
