उझानी बदांयू 9 सितंबर।
नगर के उझानी कादरचौक मार्ग पर डेंजरजोन को प्रसिद्ध अढौली रेलवे फाटक पर आज खाद की रेक अनलोडिंग के चलते आड़े-तिरछे वाहनों के खड़े होने से जाम लग गया, जिसमें कई स्कूलों के वाहन भी फंस गये।
रेलवे फाटक से निकलते ही लगे धर्मकांटे पर तौल कराने की जल्दबाजी में चालक अपने वाहनों को आड़े-तिरछे खड़े कर लेते हैं इसी के चलते जाम लग जाता है।
आज सुबह 7 बजे के आस-पास रेलवे मालगोदाम पर खाद की अनलोडिंग के चलते ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली के चालकों ने जाम लगा दिया,जाम के चलते आस-पास के दुकानदार भी परेशान हैं ग्राहक तो छोड़िए उड़ती धूल से दुकान पर बैठना भी दूभर हो गया है।
वह दिन दूर नहीं कि इसी जाम के चलते किसी दिन बखैडा खडा हो जाऐ समय रहते परिवहन विभाग व पुलिस विभाग को इस रोज-रोज के लगने वाले जाम की समस्या से समाधान की दिशा में कोई ठोस रणनीति बनाने की जरूरत है।जबकि नगर में ट्रैफिक सबइंस्पेक्टर की तैनाती हे मगर उन्होंने कभी उस तरफ झांकना भी जरूरी नहीं समझा भले जाम से जनता परेशान होती रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
