7:37 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

तेज़ रफ्तार ट्रक बना गौवंश का दुश्मन, पशु प्रेमियों की तत्परता से बची जान

 

 

 

 

बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गौरीशंकर मंदिर के सामने रविवार रात बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे बैठे गौवंश को मझिया की ओर से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गौवंश के दोनों पैर टूट गए और वह तड़पता रह गया।

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दौड़कर ट्रक को थोड़ी दूरी पर रोक लिया और घटना की सूचना पशु प्रेमी को दी। मौके पर पहुंचे। उन्होंने पशु चिकित्सक को बुलाकर घायल गौवंश का उपचार कराया और फिर नगर पालिका की मदद से उसे पशु-पक्षी सेवा धाम पर सुरक्षित कराया।

 

गौवंश की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने देर रात ट्रक चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस