उसहैत थाना क्षेत्र के म्याऊं रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर से टकराने पर ललोमई गांव निवासी इरफान (36) की मौत हो गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
