1:11 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – नेहरू एकेडमी जूनियर हाई स्कूल में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

आज नेहरू एकेडमी जूनियर हाई स्कूल, आदर्श नगर, सिविल लाइन, गली नंबर 3, बदायूं में भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष में विद्यालय में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिसमें दही-हांडी प्रतियोगिता,नुक्कड़ नाटक, गोवर्धन पर्वत, तथा मोर के मुकुट का रंगारंग कार्यक्रम रोचक तथा आनंददायक रहा।
जिसमें विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दिशा सिंह ने कहा यह पर्व हमारा हिंदू धर्म में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। प्रधानाचार्या श्रीमती दिशा सिंह ने बताया भगवान कृष्ण के गुरु संदीपनी थे,और भगवान श्री कृष्ण अपने गुरु के आश्रम में शिक्षा-दीक्षा ग्रहण की थी। भगवान कृष्ण की रोचक कथाएं सभी बालक-बालिकाओं को बताई तथा उन्होंने भगवान कृष्ण के चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका साक्षी सिंह एवं लक्ष्मी ने किया। अध्यापक सार्थक सिंह ने दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें अध्यापक सार्थक सिंह ने बताया यह प्रतियोगिता प्रति वर्ष गोकुल, मथुरा तथा वृंदावन में धूमधाम से मनाई जाती है और इसमें बहुत सारे लोग रंगारंग कार्यक्रम के साथ इसको धूमधाम से मानते हैं।अध्यापिका ज्योति ने भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के पर्व पर एक नुक्कड़ नाटक भी किया। उन्होंने भगवान कृष्ण के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी बालक बालिकाओं को उनके पद चिन्ह पर चलने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के संरक्षक मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश शर्मा एवं श्रीमती कुसुम लता शर्मा ने सभी बालक बालिकाओं को इस पर्व के उपलक्ष्य में भजन सुनाया। इसके साथ ही साथ भगवान कृष्ण की रोचक घटनाओं के बारे में जानकारी दी। सभी आए हुए अभिभावकों को सूक्ष्म जलपान कराया गया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी आए हुए आगंतुक एवं मुख्य अतिथि को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में साक्षी, लक्ष्मी, ज्योति, सार्थक सिंह और नैना आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस