इस्लामनगर : विकासखंड कार्यालय से भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। लगभग तीन किलोमीटर पैदल चलकर तिरंगा यात्रा में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने पहुंचकर सहभागिता की। भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाते हुए डीजे पर देश भक्ति के गानों की धूम पर झूमते हुए, हाथों में तिरंगा लहराते हुए लोगों में काफी जोश देखा गया। इस दौरान नारी शक्ति ने भी तिरंगा यात्रा में भाग लिया। तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक दया सिंधु शंखधार, ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र यादव, वी.डी.ओ मुनव्वर खां, मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, हितेंद्र शंखधार, अंकित वार्ष्णेय, शरद बजाज, कांता प्रसाद शाक्य, अवधेश शर्मा सहित ग्राम प्रधानों सहित सैकड़ो की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा विकासखंड कार्यलय से शुभारंभ होकर कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई मुख्य बाजार स्थित रामलीला मंच पर पहुंचकर समापन हुई
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
