पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल ने दिखाई हरी झंडी।
उझानी बदांयू 12 अगस्त।
वीर शहीदों की याद में आज मंगलवार को नगर पालिका के उमंग पार्क से भाजपाइयों ने स्कूली बच्चों संग तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा लहराते हुए भाजपाइयों ने एकता और अखंडता का संदेश दिया। युवाओं को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वीर शहीदों के बलिदान के बारे में जानकारी देने की अपील भी की।
उझानी शहर में भाजपा के नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल के नेतृत्व में निकली यात्रा में सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ, अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज, देवनागरी इंटर कालेज, महात्मा गांधी पालिका इंटर कालेज के बच्चे भी शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा नगर पालिका से स्टेशन रोड, घंटाघर चौराहे होते हुए कछला रोड होते हुए नगर पालिका के उमंग पार्क में ही एक सभा में परिवर्तित हुई। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा वीर शहीदों के सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने का प्रतीक है।
नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल
ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान, बलिदान और एकता का प्रतीक है। इस मौके पर क्रय-विक्रय सहकारी समिति के सभापति पंडित किशनचंद्र शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरवंश यादव,रानी सिंह पुंडीर, राजीव गोयल, रेनू सिंह,पवन वार्ष्णेय, राहुल शंखधार, विवेक राष्ट्रवादी, गोविंद मित्तल, प्रेमपाल कश्यप, अंकित वार्ष्णेय डब्बू, आषीश वार्ष्णेय युवा भाजपा नेता कार्तिक अग्रवाल उर्फ बाबू,मौजूद रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
