उझानी बदांयू 11 अगस्त।
उझानी में अनाज तोलने को लगे धर्मकांटे में भी अधर्म होने लगा इसका जीता-जागता सबूत मक्का की एक ही ट्रेक्टर ट्रोली की दो पर्ची देकर आढ़ती को 21 कुंतल फ़र्क से लगभग 50 हजार का चूना लगाने का प्रयास किया गया। मगर कहावत है सच्चाई छुप नहीं सकती।
इसे ठगी कहे या घटतौली ताजा मामला नगर की कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने लगे एक धर्मकांटे पर देखने को मिली। बताते हैं कि कुंवर गांव का एक किसान मक्का बेचने मोहल्ला साहूकारा निवासी चंदन वार्ष्णेय पुत्र सीताराम वार्ष्णेय की आढत पर पहुंचा,रेट तय होने के बाद ट्रेक्टर ट्रोली की तोल को धर्म कांटे पर भेज दिया गया। जब आढ़तियां चंदन वार्ष्णेय के गोदाम पर अनलोड करने को ट्रैक्टर ट्रॉली पहुंची तो 100 कुंतल की पर्ची थमा दी गई।
छोटी ट्रोली देख कर्मचारी चोंका उसने दुबारा तौल कराने की कहा तो किसान ने दूसरी पर्ची उसी समय उसी नाम व उसी धर्मकांटे के कर्मचारी के दस्तखत की दूसरी पर्ची 79 कुंतल की थमा दी।
कर्मचारियों ने आढती चंदन को जानकारी दी तो वह भी चौंक गये कि पहले भी उक्त धर्मकांटे ने इस तरह मेरे साथ ठगी की होगी। चंदन वार्ष्णेय ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने धर्मकांटे के एक कर्मचारी व किसान को पकड़कर कोतवाली ले आई।
बताते हैं कि किसान ने एक गांव के व्यक्ति द्वारा धर्मकांटे के कर्मचारी से सांठगांठ कर इस तरह की 21 कुंतल मक्का बढाकर पर्ची बनवाई जिससे लगभग 50 हजार की अवैध कमाई में हिस्सा बंटवारा कर लेते । पुलिस ने किसान व धर्मकांटे के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है वहीं धर्मकांटे के कर्मचारी से सेटिंग कराने वाला युवक फरार है। फिलहाल चंदन वार्ष्णेय ने कोतवाली पुलिस को किसान व धर्मकांटे के खिलाफ तहरीर दे दी है।
राजेश वार्ष्णेय एमके

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
