6:54 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी मजदूर को लगा करेंट, मेडिकल कालेज रेफर

उझानी बदांयू 10 अगस्त।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव टिमरूआ निवासी जसवीर 32 पुत्र तेजपाल मजदूरी का कार्य करता है। वह आज बरी बाईपास पर मजदूरी कर रहा था। तभी करेंट लगने से वह झुलस गया। ठेकेदार आनन-फानन उसे घर छोड़ गया कहा कि गिर गया है।

झुलसे जसवीर को परिजनों ने एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आऐ । मौजूद डाॅ हरीश कुमार ने गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद जसवीर को राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि परिवार वाले तहरीर देते हैं तो आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.