6:54 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- स्टेशन रोड पर रात में बाइकों के चालान पर नागरिकों का फूटा गुस्सा, दरोगा को सुनाई खरी-खोटी

उझानी बदांयू 8 अगस्त।

कोतवाली पुलिस बाइक चोरों पर तो कोई अंकुश नहीं लगा पा रही,मगर रक्षाबंधन जैसे त्यौहार पर बाजार में राखी व मिठाई लेने आऐ लोगों की बाइकों का रात 7.30 पर चालान कर रही है । लेकिन आज स्टेशन रोड पर चालान भारी पड गया, लोगों ने पुलिस कर्मियों को खरी-खोटी सुनाई तब जाकर दरोग़ा जी पुलिस कर्मियों संग वापस हो लिए।

अजीब दास्तान है योगी सरकार जनता की सुविधाओं के लिए बहनों को मुफ्त सफर करा रही है, वही शहर की दुकानों से राखी व मिठाई लेने आऐ भाइयों की बाइक के पुलिस चालान काट रही है।

आज रात 7.30 पर कोतवाली पुलिस मिठाई की दुकानों के बाहर तो छोड़िए गली में अंदर खड़ी बाइकों के चालान करने में व्यस्त दिखाई दी।

स्टेशन रोड पर पीएनबी बैंक की गली में खड़ी बाइक का चालान करते ही दुकानदारों सहित लोगों का ग़ुस्सा फूट पडा। कई लोगों ने एसएसपी को भी मोबाइल से सूचना दी। वहीं दुकानदारों ने भी पुलिस कर्मियों को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक दुकानदार ने किसी अधिकारी से जब दरोग़ा जी की बात कराई तो वह कोतवाली की तरफ कूंच कर गये।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.