राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में आज दिनांक 8 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना, रेंजर्स इकाई एवं सांस्कृतिक क्लब “रम्य” के तत्वावधान में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने राखी बनाकर अपने पास की कोतवाली में जाकर समाज को 24 घंटा सुरक्षा एवं सहायता प्रदान करने वाले पुलिस भाइयों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ० ऋषभ भारद्वाज द्वारा छात्राओं को पावर पॉइंट के माध्यम से संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रदान की गयी प्रदर्शनी को दिखाकर देश प्रेम, सद्भावना, भारतीय तिरंगे के विकास एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उसकी भूमिका के बारे में बताया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिफा खान, इकरा फ़ात्मा, सानिया बी, इंशा, अरीबा, प्रेरणा, काजल वर्मा, भूमि माहेश्वरी, प्रतिभा गौतम, दीक्षा आदि छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में संपूर्ण महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।






badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
