2:01 pm Saturday , 1 August 2026
BREAKING NEWS

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में एनएसएस एवं रोवर्स रेंजर्स के तत्वाधान में “हर घर तिरंगा-2025” कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती ने माँ सरस्वती को पुष्प अर्पित करके की। उन्होंने छात्राओं को इस प्रकार के कार्यक्रमों का महत्व समझाया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम सेमेस्टर की स्नेहा ने प्रथम, अनमता ने द्वितीय और रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक समूह में डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. श्रद्धा यादव, डॉ. उमा गौर शामिल थीं। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति वर्मा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा और रोवर्स रेंजर्स प्रभारी शालू गुप्ता ने किया।
जिला संवाददाता सौम्य सोनी की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस