सावन के आखिरी सोमवार को देवों के देव महादेव का श्रृंगार, अभिषेक कर हुई महाआरती।
उझानी बदांयू 5 अगस्त।
पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर पर सावन महोत्सव के तहत बीती रात सावन के आखिरी सोमवार को देवाधिदेव की भजन संध्या के साथ शिव-परिवार का फूलों से आकर्षक श्रृंगार कर अभिषेक किया गया, बरेली से आई भजन गायिका ने एक से एक सुंदर रचनाएं सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
मंदिर के महंत दिनेश चंद्र पाठक ने मंत्रोच्चार कर मुख्य यजमान रतन कुमार जिंदल, अमित वार्ष्णेय गुड्डा, रोहिताश्व गुप्ता, अमित मित्तल,चंदन वार्ष्णेय,आयुष बंसल, सोनू मित्तल,बरूण मित्तल,अतुल जिंदल, से सपत्नीक महादेव का पूजन कराया।
पूजन के बाद
महाआरती में भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, बरेली से आई भजन गायिका नीतू शर्मा ने जैसे ही भोलेनाथ के भजनों की रसधार बहाई जिससे भोले के भक्त थिरकने लगे। मंदिर परिसर में तिल रखने को भी जगह नजर नहीं आई। महाआरती के समापन पर प्रसाद का वितरण किया गया।
इस मौके पर व्यापारी नेता राजकुमार बंसल,संजय मित्तल सर्राफ, अभिषेक वार्ष्णेय रिंकू, राजकुमार वार्ष्णेय बिल्लू ,बौबी तुलस्यान, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, श्याम वार्ष्णेय,मोहन वार्ष्णेय ,बिट्टू सचदेवा, विजय गर्ग,विजय गोपाल, राहुल वार्ष्णेय,शेखर गुप्ता, विजय माहेश्वरी,सतीश चन्द्र वार्ष्णेय,गणेश गुप्ता, दीपक वार्ष्णेय,राजेश गुप्ता बंटी,आदि मौजूद रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
