बिल्सी नगर के बिल्सी वजीरगंज मार्ग स्थित सिमर्रा भोजपुर की पुलिया से टकराकर टेंपो पलट गया ,जिसमें बैठे नरेश चंद्र और पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिनको इलाज हेतु बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां नरेश चंद्र शर्मा ने दम तोड़ दिया मौत की सूचना पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

atul
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
